फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी का सामान ले जाते दो बाल अपचारी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे अस्पताल उरई से चोरी हुई रेलवे संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया। दोनों को चोरी का सामान झाड़ियों से ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


10 जून को उत्तर मध्य रेलवे चिकित्सालय उरई के फार्मेसी कक्ष से ऑल इन वन कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस और दीवार घड़ी चोरी हो गई थी। मामले में आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अस्पताल के पीछे लगे टाई बार को काटकर चोरी किए जाने के साक्ष्य मिले और मौके से हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया।
आरपीएफ ने रविवार को दो बाल अपचारियों को चोरी का सामान ले जाते हुए पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक अंकित कुमार, उप निरीक्षक अतुल कुमार, प्रधान आरक्षक रुदल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एवं आरक्षक मोहम्मद वसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें