फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से दो मासूम झुलसे

Sat, 20 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
लक्ष्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेवा ब्लाक के ग्राम हीरापुर में टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर दो मासूम झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आंधी से हीरापुर में बिजली का तार टूट गया था। गांव वालों का कहना है कि इसकी सूचना विभाग को दे दी गई थी।

इसके बाद भी गुरुवार शाम लाइन में करंट आ गया। गांव के ही रामसिंह की पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व तीन वर्षीय पुत्र सुमित इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों का मोबाइल नंबर ही नहीं लगता है और अगर कभी कभार फोन लग भी जाता है तो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही मासूम झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें