फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय साइकिल सवार छात्रा और बाइक सवार युवक की ग्राम जगनपुरा के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के अवधपुरी महेशपुरा निवासी फूल सिंह की पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शनिवार को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ बजे वह साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान जगनपुरा के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में छात्रा और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज और छात्रा को जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें