फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक ही रात में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पार

विज्ञापन
फोटो - 27 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो गांवों के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी चतुर सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार रात वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके भाई अनिल और कुलदीप बिजली न होने के कारण छत पर सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे बिजली आने पर सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सोने की मनचली, मंगलसूत्र, कान के बाले, ओम का पेंडल तथा चांदी की पायल, करधौनी और बिछिया चोरी कर ली।

सुबह कुलदीप के नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई।
इसी रात चोरों ने ग्राम सहाव में भी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी मालखान दोहरे के अनुसार परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चोर घर में घुस आए और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर सोने का हार, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल तथा 65 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें