फोटो - 06 जिला परिषद के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर भरा बारिश का पानी। संवाद
उरई। दो घंटे हुई तेज बारिश से शहर सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उनका कहना है कि अब पलेवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि धान की फसल पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जिले में दो दिन तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार के बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोबारा बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तीन बजे फिर से बारिश होने से जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि दो दिन से उमस खूब परेशान कर रही थी। बारिश ने राहत दी है। मौसम के साफ होते ही कुछ ही दिनों में जुताई आ जाएगी। मंगलवार को करीब 20 एमएम बारिश हुई है।
आटा में साफ व्यवस्था की खुली पोल
आटा। कदौरा ब्लॉक के आटा गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम है। मंगलवार को हुई बारिश ने गांव की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। दो दिनों से हो रही बारिश किसानों की रबी की अगैती की फसल का बुआई का समय निकल रहा है। हरि मटर बोने वाले किसानों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह होती रही तो नुकसानदेय होगी। सही समय पर हरि मटर बोवाई नहीं हुई तो उपज में भी कमी आएगी। (संवाद)
फोटो - 06 जिला परिषद के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर भरा बारिश का पानी। संवाद