फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो घंटे की बिजली कटौती से नमाज के दौरान वजू को परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक दो घंटे बिजली कटौती किए जाने से मुस्लिम समाज के लोग जुमे की नमाज के दौरान वजू आदि के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान माह का दूसरा जुमा था। रमजान माह में जुमे का दिन मुस्लिम समाज के लोग नहा धोकर, साफ कपड़े, वुजू बनाकर और इत्र आदि लगाकर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाते हैं। इसके लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। रमजान माह के जुमे के दिन बिजली विभाग द्वारा दोपहर 12 बजे बिजली बंद कर दी गई। यह कटौती लगभग दो घंटे तक रही। लगभग यही समय जुमे के दिन के लिए वजू आदि बनाकर तैयार होने और मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करने का भी होता है। इन दो घंटों तक बिजली कटौती होने से पानी की आपूर्ति भी बंद रही है।
विज्ञापन

ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग नहाने और वजू आदि के लिए परेशान रहे। उन्हें मोहल्ले में स्थित नलों पर जाकर पानी भरना पड़ा। मुस्लिम समाज के अशफाक, अफजाल, मुजीब, खालिद आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जुमे के दिन दोपहर में होने वाली कटौती को बंद किया जाए। जुमे के दिन यदि बिजली कटौती की जानी है तो दोपहर दो बजे के बाद कटौती का समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि दो घंटे की रोस्टिंग थी। रोस्टिंग ऊपर से निर्धारित की जाती है। स्थानीय स्तर से इसमें हस्तक्षेप संभव नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें