फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते दो दोस्तों ने पी ली डाई

Sat, 08 Feb 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हुए डाई का सेवन कर लिया। जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रात में जानकारी मिली कि दोनों गांव के बाहर अचेतावस्था में पड़े हैं। इस पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव निवासी महेश का 19 वर्षीय पुत्र नीशू दोहरे व रामसहाय का 18 वर्षीय पुत्र नीरज दोहरे दोस्त हैं। गुरुवार को दोनों घूमने के लिए घर से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इस पर दोनों के परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में किसी ने बताया कि दोनों गांव के बाहर अचेतावस्था में पड़े हैं।
पुलिस वहां पहुंची तो दोनों वहां पड़े थे, उनके पास डाई की पुड़िया भी पड़ी थी। नीरज कुछ होश में था, उसने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर लाइव डाई पीने का वीडियो बना रहे थे। डाई पीने से ही उनकी हालत खराब हुई है। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए भेजा गया है। इंस्टाग्राम पर बनाए गए वीडियो को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें