फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक और ईको कार की भिड़ंत दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव के पास ईको कार और बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार अपने दोस्त के साथ बहनोई के यहां कोंच से होकर गांव आ रहे थे। हादसे में ईको सवार एक युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव निवासी संतोष वर्मा (45) अपने दोस्त दिलीप परिहार उर्फ कल्लू (40) के साथ अपने बहनोई के बड़े भाई को देखने के लिए शनिवार को कोंच गए थे। रात को दोनों लौट रहे थे, उनकी बाइक जब देवगांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी इससे दोनों सवार खड्ड में गिर गए।
हादसे में ईको चालक व अंकित (19) घायल हो गया। हादसे के बाद ईको चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने तीनों को एंबुलेंस से कोंच सीएचसी पहुंचाया। जहां संतोष व दिलीप को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दोनों मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। संतोष के चार लड़कियां व एक लड़का है, जबकि दिलीप के दो लड़कियां व एक लड़का है। सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक-साथ दो शवों को देख ग्रामीणों की भर आईं आंखें
कोंच। फुलैला में एक साथ हुई दो मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। गांव में जब एक साथ दोनों शव पहुंचे तो शवों को देख ग्रामीणों के आंखों में आंसू भर आए। गांव के लोग दिलीप और संतोष की दोस्ती की कहानियों की चर्चा कर रहे है। लोगों ने बताया कि दोनों में बड़ी गहरी दोस्ती थी। गांव में दोनों के घरों में मात्र चार पांच घरों का अंतर है। रविवार को जब एक साथ दोनों की शव यात्रा उठी जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। दोनों की अंत्येष्टि एक साथ गांव के श्मशान घाट पर की गई। (संवाद)

झांसी में ईको चालक करवा रहा इलाज
कोंच। बाइक में हुई ईको की भिड़ंत के बाद चालक भी घायल हो गया था। जैसे ही उसे पता चला कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, तो वह वहां से उठा और भाग गया। घायल होने की वजह से सीधा झांसी पहुंच गया है और अब वहीं इलाज करवा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें