फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फाल्ट से दो फीडर की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। सरसेला सबस्टेशन से आने वाली लाइन में फाल्ट होने से सिरसाकलार और न्यामतपुर फीडर ठप हो गए हैं। जिससे पांच दर्जन से अधिक गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। परीक्षा व त्योहार के मौके पर भी बिजली न मिलने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार रात आई आंधी व बारिश के कारण सरसेला सबस्टेशन से आने वाली 33 हजार केबल में फाल्ट हो गया। जिससे सिरसाकलार और न्यामतपुर दोनों फीडर बंद हो गए। सिरसा कलार फीडर के जुड़े जखा गिगौरा, खोडन, जरगांव, भिटारी, मलथुआ आदि गांवों की बिजली गुल है। इसी तरह न्यामतपुर फीडर के दमरास, पिथौपुर, लौना, खडग़ोई, खडग़ोई दिवारा, धामनी आदि गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण मेहरबान सिंह, वीर सिंह, प्रदीप, कालीचरण, सुखराम का कहना है कि बिजली न होने से पानी की भी किल्लत हो रही है। मच्छरों की भरमार भी है। फिलहाल इतनी गर्मी तो नहीं है लेकिन दिन के वक्त जरूर बिना बिजली के परेशानी हो रही है। स्नातक के छात्र विवेक, शिवांग और दिवांश का कहना है कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में बिना बिजली के पढ़ाई करना काफी कठिन हो रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ जालौन कौशलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नई केबल मंगाई गई, जिसके आते ही उसे बदलकर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें