फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ठंड से दो की मौत

विज्ञापन
कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगते वाहन।  - फोटो : कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगते वाहन।
विज्ञापन
उरई/कोंच। हाड़कपाऊ ठंड लोगों पर भारी पड़ रही है। दो लोगों की ठंड से मौत हो गई है। एक की मौत ट्रेन में सफर के दौरान हुई है तो दूसरे की घर में हुई है। उधर, कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

दौलतपुरा निवासी अजय (42) ग्राम लोहई टिकरी अपनी रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार सुबह शौचालय में चक्कर खाकर गिर पड़ा। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजय के एक पुत्र व एक बेटी है और वह खेती किसानी करता था।
उधर, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 11079 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 12:05 बजे आई। यात्री की हालत खराब होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने डॉक्टर को बुलाया। परीक्षण कर डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनकापुर गोंडा निवासी राम सहाय चौहान (47) है। वह अपने पुत्र अवधेश के साथ कर्नाटक के भटकल में काम करते थे। वह घर आ रहा था तभी रास्ते में हालत खराब हुई। कंट्रोल की सूचना पर यहां उतारा गया। परिजन का कहना है कि राम सहाय बीमार चल रहे थे, साथ ही ठंड भी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें