कोंच। नगर के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों देव कुशवाहा और दिव्य प्रताप सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यूपीसीए अंडर-14 कानपुर जोन ट्रायल के लिए जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ी 28 नवंबर से कानपुर के कमला क्लब में आयोजित होने वाले जोन ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
अकादमी के कोच सचिन पाटकार, आदित्य द्विवेदी और विनय कुशवाहा ने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित रूप से कड़ी मेहनत कराई जाती है। प्रत्येक खिलाड़ी महीनेभर में करीब पांच हजार गेंदों का अभ्यास करता है, जिससे उनकी तकनीक और प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है।
कस्बे रामकुंड निवासी देव कुशवाहा के पिता मोनू कुशवाहा ऑटो पार्ट्स की दुकान किए हैं। वहीं, कस्बे नया पटेल नगर निवासी दिव्य प्रताप सिंह के पिता महेंद्र सिंह खेती किसानी का काम करते है। बच्चों के पिता इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं। अकादमी के कोचों ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी जोन ट्रायल में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।