= मत्स्य विकास विभाग की छापेमारी में पकड़े गए दोनों युवक शिवगंज गांव के निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। यमुना नदी में अवैध रूप से मछली का शिकार करने के आरोप में मत्स्य विकास विभाग की टीम ने शनिवार को दो लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 70 किलो मछली बरामद हुई। विभाग ने बरामद मछली को दो हजार रुपये में नीलाम कर दिया।
जिला मत्स्य विकास अधिकारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि अखिलेश और संजय निवासी ग्राम शिवगंज, थाना रामपुरा को यमुना नदी में अवैध रूप से मछली का शिकार करते पकड़ा गया। उनके पास से 70 किलो मछली बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि यमुना नदी में मछली पकड़ने का ठेका आवंटित है। इसके बावजूद लगातार अवैध शिकार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर विभागीय टीम ने छापेमारी की। अब यह पता लगाया जाएगा कि दोनों किसके कहने पर मछली पकड़ रहे थे और इसका विक्रय कहां किया जाता था। वहीं, थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि मत्स्य विकास विभाग के अधिकारियों ने दोनों को पकड़ा था, लेकिन विभागीय जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया गया।