फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटे दो मवेशी, दस मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे झांसी की ओर से लालपुर स्पेशल मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी, तभी झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के एट भुआ सेक्शन में सोमई हरदोई गूजर रेलवे क्रासिंग नंबर 172 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। ट्रेन चालक प्रतीक ने हार्न देकर मवेशियों को हटाना चाहा लेकिन तब तक दो मवेशी इंजन में आकर फंस गए। इसके चलते ट्रेन करीब दस मिनट खड़ी रही। ट्रेन चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया और इसकी जानकारी वाकीटॉकी से डिप्टी एसएस भुआ को भी दी और कंट्रोल को भी अवगत कराया। तब जाकर 2.15 बजे ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें