फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत

Wed, 21 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद एंबुलेंस व पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई से बाइक पर अपने घर झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के गांव सेरसा जा रहे बाइक सवार दो लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनाें को गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोेनाें ही लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें को जिलाअस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताते हैं
विज्ञापन


कि एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव के पास हाईवे पर सांप निकल आया जिसे बाइक चालक ने बचाने का प्रयास किया और तभी हादसा हो गया। झांसी जनपद के पूंछ थाना के गांव सेरसा निवासी राजेश गुर्जर(50) पुत्र बाबूू सिंह अपने गांव के ही हरिशंकर (52) पुत्र प्रभूदयाल के साथ बुधवार को किसी काम से उरई आए थे। शाम करीब चार बजे दोनाें बाइक से अपने

गांव सेरसा लौट रहे थे। बताते हैं कि जब वे एट थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सोमई गांव के पास पहुंचे तो सामने सड़क पर सांप निकल पड़ा। बाइक चला रहे राजेश ने सांप को बचाना चाहा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया दोनाें के ऊपर से
विज्ञापन


निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दोनाें शवाें को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनाें ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में भी गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने परिजनाें को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें