कदौरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। उन्हें यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
कदौरा थाना क्षेत्र के कठपुरवा गांव निवासी लखन साहू (55) व महेश्वरीदीन (45) सोमवार की देर शाम बाइक से हमीरपुर जिले सरसई गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कदौरा थाना क्षेत्र के बागी मजार के पास पहुंची कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों
ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।