फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान के घर से चोरी गई बंदूक व जेवर सहित दो गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी चोर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिरसाकलार। किसान के घर से लगभग एक वर्ष हुई लाखों की चोरी के मामले में थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से चोरी के सोने के जेवरात व डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुपलापुर गांव निवासी शिवेंद्र सिंह के घर से 5 नवंबर 2023 की रात चोरों ने अलमारी तोड़कर एक लाइसेंसी बंदूक व सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के कालपी सिरसाकलार मार्ग पर भिटारी बंबा के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने शातिर चोर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी आलोक गुर्जर, रामसिंदूर उर्फ सेंकू को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से शिवेंद्र सिंह के घर से चोरी की गई। डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कंगन, एक चैन, आदि बरामद की। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि चोरों से पूछताछ कर चोरी के अन्य सामान की जानकारी की जा रही है। आलोक पर पहले से ही दो मामले चुर्खी व सिरसाकलार थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें