फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वृद्ध को पीटकर उस पर कार चढ़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 08 पुलिस गिरफ्त में आरोपी मौसम व राहुल भदौरिया। संवाद
विज्ञापन
सिरसाकलार। वृद्ध को पीटकर उसके ऊपर कार चढ़ा देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिटाई में प्रयुक्त डंडा और कार बरामद की है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं घायल वृद्ध का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के खड़गुई मुस्तकिल निवासी जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि चाचा अरविंद सिंह उर्फ किशन (65) बृहस्पतिवार की शाम साथी शान मोहम्मद के साथ पैदल डीजल लेने दमरास गांव गए थे। वापस लौटते समय जूनियर हाईस्कूल दमरास के पास पहले से माैजूद कार सवारों ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शान मोहम्मद ने चाचा को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें भी पीटने के दाैड़े लेकिन वह जान बचाकर भाग गए।
जितेंद्र के अनुसार आरोपियों ने पीट-पीटकर चाचा को अधमरा कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपी दमरास गांव निवासी मौसम भदौरिया ने चाचा के ऊपर कार चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जखा बंबी के पास से मौसम भदौरिया और राहुल भदौरिया को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें