फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: होली पर मुंबई के लिए दो एसी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली का त्योहार को लेकर रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर सुल्तानपुर से मुंबई व बनारस से मुंबई के लिए दो एसी स्पेशल ट्रेनों का दो फेरों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से ट्रेन नंबर 04212 का संचालन 26 फरवरी व दो मार्च को किया जाएगा। ट्रेन सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे चलकर लखनऊ, कानपुर के रास्ते उरई सुबह 11 बजे आएगी। झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक होते हुए मुंबई पहुंचेगी। वहीं मुंबई से ट्रेन नंबर 04211 का संचालन 27 फरवरी व तीन मार्च को किया जाएगा। यह मुंबई से दोपहर 2:35 बजे चलकर नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी होते हुए उरई शाम 4:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर, लखनऊ होते हुए सुल्तानपुर जाएगी।
ट्रेन नंबर 04226 बनारस से मुंबई के लिए ट्रेन का संचालन 25 फरवरी व 1 मार्च को किया जाएगा। ट्रेन बनारस से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर से उरई सुबह 11 बजे आएगी, जहां से झांसी, बीना होकर मुंबई जाएगी। वही मुंबई से ट्रेन नंबर 04225 का संचालन 26 फरवरी व 2 मार्च को किया जाएगा। जो मुंबई से दोपहर 2:35 बजे चलकर नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी होते हुए उरई अपने निर्धारित समय शाम 4:25 बजे आएगी, जो कानपुर, लखनऊ होकर बनारस रात 2:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन होने से यात्रियों को सुल्तानपुर से मुंबई व मुंबई से सुल्तानपुर, बनारस से मुंबई व मुंबई से बनारस आने जाने के लिए सीधा लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें