उरई। कदौरा क्षेत्र के निधानन का डेरा गांव में बीनू (20) रविवार की शाम खाना खाने के बाद जमीन पर बिस्तर बिछाकर लेट गई, तभी उसे सांप ने काट लिया। पति वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी शादी 13 मई को कानपुर नगर के गढ़ाथा गांव में हुई थी। नवविवाहिता की मौत से मायके व ससुराल वालों में गमगीन हो गए। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। (संवाद)