फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खराब हुआ नलकूप, लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में ट्यूबवेल के बाहर पानी के लिए नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद गांव के बाशिंदे 15 दिन से पानी संकट से जूझ रहे थे, तब तीन दिन पहले विभाग ने दोनों नलकूपों को ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई थी। लेकिन एक बार फिर ग्रामीण शनिवार को पानी संकट से जूझने लगे, जब एक नलकूप का बोर शनिवार को फेल हो गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव में पानी की आपूर्ति के लिए लगे दो नलकूपों में एक पंद्रह दिन पहले खराब हो गया था, तब आधेे गांव में पानी संकट छा गया था, लेकिन जब एक सप्ताह पहले दूसरा नलकूप भी खराब हो गया तो तीन दिन पहले विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कर दोनों नलकूपों को ठीक कराकर पानी आपूर्ति शुरू कराई थी। समस्या हल होने पर ग्रामीण खुशी मना ही रहे थे कि शनिवार को एक नलकूप का बोर फेल हो गया। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। ग्रामीणों को फिर से पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाकर नलकूप पर नारेबाजी भी की। गांव के जावेद खान, शेरा, अशोक, प्रेमनारायण, शिवनारायण, वीरेंद्र, समीर आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या से गांव के लोग परेशान है। पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे है। जबकि विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है। गांववालों ने शीघ्र पानी की समस्या हल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें