फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नलकूप की मोटर फुंकी, सात हजार की आबादी परेशान

Tue, 09 Apr 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। भीषण गर्मी में दो दिन बीतने के बाद भी पानी टंकी की फुंकी मोटर सही नही हो पाई है। जिसकी वजह से सात हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। जल संस्थानों की कोशिशों के बाद भी पानी की मोटर सही होने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सिरसाकलार में स्थापित पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई। पानी नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। इसकी जानकारी ऑपरेटर को दी गई। इसके बाद मंगलवार को जेई ने कर्मचारी भेजकर मोटर निकलवाई। जो फुंकी निकली।
जेई आलोक ने बताया कि मोटर निकालने पर खराब निकली है। बुधवार शाम या गुरुवार सुबह तक मोटर को ठीक करवा कर लगा दिया जाएगा। उसके बाद सप्लाई शुरू होगी। बोल्टेज कम ज्यादा होने से नलकूप की मोटर खराब हुई है। पानी नहीं आने से छानी, गिगौरा, दोनापुर, तरसौर सहित आधा दर्जन गांवों में पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को हैंडपंप व दूसरे गांव से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। दो दिन में पानी का संकट गहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें