फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा

Thu, 22 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
बड़ागांव स्थित हाईवे पर दुर्घटना की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बड़ागांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई जमरेही कला गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


डकोर क्षेत्र के ऐर गांव निवासी परमानंद के बेटे गोविंद सिंह (42) और गुलाब सिंह (45) बुधवार की देर रात बाइक से एट थाना क्षेत्र के जमरेही कलां रिश्तेदारी में जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रात का वक्त होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।

गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने हाईवे पर शव पडे़ होने की सूचना दी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बदहवास हालत में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि ट्रक चालक की खोजबीन की जा रही है। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक साथ उठी सगे भाइयों की अर्थी
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव डकोर क्षेत्र के ऐर गांव पहुंचे तो वहां मातम छा गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों की चीख पुकार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

अब कैसे पलेगा परिवार
ग्रामीणों की मानें तो गुलाब व गोविंद दोनों सरल स्वभाव के थे। खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों की मौत से न सिर्फ घरवालों को झटका लगा हैं, बल्कि गांव के लोग भी दुखी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब कैसे परिवार का पालन होगा। बच्चों केे सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें