आटा। इटौरा तरफ से आ रहा बालू भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से बालू सड़क पर फैल गई। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एक घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ट्रक को क्रेन से हटाया गया, तब जाकर जाम खुला। गनीमत रही चालक व परिचालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। ।
शुक्रवार सुबह सात बजे आटा- इटौरा मार्ग से आ रहा बालू भरा ओवरलोड ट्रक आटा कस्बा स्थित नलकूप के सामने अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गया। ट्रक चालक अरविंद (29) निवासी प्रयागराज,परिचालक मोहित (26) मामूली रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया। सड़क पर ट्रक पलटने बालू सड़क पर फैल गई।
जिससे दोनों तरफ से आ रहे वाहनों की निकासी बंद हो गई। कुछ देर बाद वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। जाम में कई छोटे बड़े वाहनों के साथ बसें भी फंस गई। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद ट्रक चालक ने क्रेन बुलाकर सड़क पर पलटे ट्रक को एक तरफ किया, तब जाकर जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य कि और रवाना हुए। इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार एक घंटे तक थमी रही।