फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 09 Mar 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एट के जखौली के पास बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी कमल किशोर (26) शुक्रवार सुबह उरई जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एट थाना क्षेत्र के जखौली गांव के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक नमामि गंगे योजना में प्राइवेट कर्मी था। सुबह वह मजदूरों की हाजिरी लगाकर उरई मुख्यालय में जमा करने जा रहा था। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जानकारी पर पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी से पिंडारी पीएचसी पहुंचाया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें