फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 28 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी का रहने वाला था चालक, एट के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



उरई। सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी खंदक में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


झांसी जिले के गोरा मछिया निवासी कृष्ण मुरारी ट्रक चलाता था। गुरुवार की सुबह वह उरई से सीमेंट खाली करके झांसी जा रहा था, जैसे ही वह टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो उसने ट्रक को किनारे लगाया और सड़क के उस पार जाने लगा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह खंदक में जा गिरा, सिर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें