फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक चालक पर पति को गायब करने का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एक महिला ने एक ट्रक चालक पर उसके पति को गायब करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका पति पिछले पांच महीने से लापता है। उसको सभी जगह खोका, पर पता नहीं चला। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव छौंक निवासी राजकुमारी ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति रामकरण को 20 अक्तूबर 2022 को कानपुर देहात जिले के थाना रूरा क्षेत्र के कपूरपुर निवासी चालक नंदू लाल ट्रक में बैठाकर इंदौर ले गया था। इसके बाद से वह घर नहीं आए। वह पति का पता लगाने के लिए नंदू लाल के गांव कपूरपुर गई। वहां से उसका मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की। इस पर उसने बताया कि उसने पति को इंदौरा में ही छोड़ दिया था। इस पर उसके बेटों और रिश्तेदारों ने इंदौरा जाकर ढूंढा, लेकिन पता नहीं लगा। महिला ने पति की खोजबीन के लिए पांच दिसंबर 2022 को शिकायती पत्र दिया था। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को फिर से उसने पुलिस से पति को खोजने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें