कोंच। मामूली बात पर दबंगों ने एक युवक को डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। उसने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युक को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सागर बेलदार ने कोतवाली पुलिस को शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से धनुताल की ओर जा रहा था। न्यू कुशवाहा लॉज के पास कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। उसकी बाइक वहां पर खड़ी दूसरी बाइक से छू गई। इस पर दबंग युवक गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो गुस्से में आकर उन युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने बिजली के केबल और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल सागर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।