फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: सड़क किनारे खेल रहे मासूम को ओवरलोड ट्रक ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 Feb 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सड़क के किनारे बच्चों के साथ खेल रहे मासूम को ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर धुना। सूचना पर सीओ सहित माधौगढ़ व गोहन पुलिस पहुंची व चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर ट्रक कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र ईंटों निवासी अनिल वाल्मीकि का पत्नी मोहनी से किसी बात पर छह माह पहले झगड़ा हो गया था। मोहनी पुत्र प्रिंस (6), पुत्री रिंकी (3) को लेकर कुरसेडा निवासी पिता मुन्ना लाल के घर आ गई थी। रविवार सुबह प्रिंस बच्चों के साथ सड़क के किनारे खेल रहा था। तभी माधौगढ़ की ओर से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बच्चों का शोर सुनकर दौड़े लोगों ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ शैलेंद्र वाजपेई, कोतवाल रजनेश सिंह चौहान, गोहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर ट्रक कब्जे में ले लिया। सीओ शैलेंद्र वाजपेई का कहना है कि ग्रामीण आक्रोशित थे, कोई घटना घटित न हो इसे लेकर गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें