फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसा accident - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पति के साथ बाइक से उरई से गांव जा रही महिला की हादसे में मौत हो गई। बाइक में पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। उधर, ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में पति व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।  झांसी
विज्ञापन


जनपद के कस्बा समथर निवासी सुख्खी (40) अपनी पत्नी रामवती (44) व रिश्तेदार रामशरण (42) के साथ बाइक से उरई रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार सुबह आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर समथर जा रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे जब उनकी बाइक एट टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक

सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक का पहिया रामवती के सीने के ऊपर से निकल गया। सुख्खी व उसका साथी रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की
विज्ञापन


जानकारी होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। लिहाजा सिर में गंभीर चोट आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मय ट्रक के भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें