फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 04 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक हवा में उछल गई और दंपति व उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गए। चोट ज्यादा होने से महिला की वहीं मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक अन्य दो घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई
विज्ञापन


थी। उरई के बजरिया निवासी अखतर अपनी पत्नी चांद और पुत्र इंतियाज के साथ कालपी से उरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कालपी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में गाेंविंदम रेस्टोरेंट के पास उरई मोड़ पर पीछे से टक्कर मार दी। घटना के समय चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। ट्रक की टक्कर से बाइक हवा में जा उछली। इस दौरान बाइक

चालक समेत उसकी पत्नी और बेटे दूर जा गिरे। वहीं अखतर की पत्नी चांद के सिर में गंभीर चोट आई जिसके चलते तेज रक्तस्राव होने लगा। थोड़ी ही देर में उशकी सांसे थम गईं। वहीं, अखतर और उनका पुत्र इंतियाज को भी गंभीर चोटें लगीं। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल
विज्ञापन


पहुंचाया। यहां चांद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो अन्य घायलों को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायल पिता पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई थी।

टक्कर के बाद पलटा ट्रक
बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक वहीं सड़क के किनारे पड़ गया। हालांकि पुलिस को चालक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार पलटने के पहले चालक के कूदने व फरार होने की खबर है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें