फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने सात को टक्कर मारी, एक की मौत

Thu, 25 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगढ़ के रजपुरा में डायल 100 की चेकिंग से बचकर भाग रहे ट्रक ने सामने आ रहे तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइकों पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने ट्रक को दौड़ाया तो वह भाग निकला। आनन फानन में सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। थाना पुलिस वाहन चेकिंग की बात से भी इनकार कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार रात 8 बजे के आसपास रजपुरा तिराहा स्थित मोड़ पर डायल 100 वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो रफ्तार बढ़ा दी। ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सामने से तीन बाइकों पर सवार होकर आ रहे भी चपेट मेें आ गए और ट्रक सभी को टक्कर मारते हुए भाग निकला।

चीख पुकार मचने पर राहगीर आनन फानन में अस्पताल में घायलों को लेकर पहुंचे। घायलों में क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार, उनकी पत्नी प्रमाणी, नाती साहिल, दूसरी बाइक पर इंद्रजीत, ब्रजेंद्र व उनका बेटा अनूप थे। जबकि तीसरा बाइक पर सवार युवक अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि चेकिंग हो रही थी कि नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें