फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ा ट्रक व ट्रैक्टर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी/आटा(जालौन)। मजदूर लेने जा रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में बैठे दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जो लगभग एक घंटे तक लगा रहा। जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन द्वारा सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एक ढाबा के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक पुष्पेंद्र (28) पुत्र कमलू निवासी सरसेला थाना कालपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में बैठे हीरालाल (35) व उदयवीर (40) निवासी सरसेला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया। जिससे पुष्पेंद्र का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसडीएम कालपी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बीच सड़क पर हुई भिड़ंत की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसमें कुछ ही देर में सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त हुए ट्रक व ट्रैक्टर को हाईवे से हटवाया तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हुआ। हादसे की खबर जैसे ही मृतक पुष्पेंद्र के गांव पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर आ गए। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र खेत पर काम करने के लिए मजदूर लेने जा रहा था। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे है। उसकी पत्नी की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें