फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खड़ी डीसीएम से ट्रक टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़ी डीसीएम से ट्रक टकरा गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात खड़ी डीसीएम में ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक चालक औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के स्वरूप नगर निवासी अजय कुमार (50) की मौत हो गई। पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि ट्रक औरैया से चित्रकूट की ओर जा रहा था। परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें