फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े पांच बदमाश, अवैध असलहे, मोबाइल व कारतूस बरामद

Tue, 30 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जालौन जिले में रविवार की देर रात को शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर शहर की गश्त कर रहे थे। तभी इकलासपुरा तिराहे के पास कुछ युवक संदिग्ध हालात में नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें टोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान घेराबंदी करके पुलिस ने आनंदपाल, संतोष निवासी नगला ऊसर थाना कुरावली जिला मैनपुरी, देवेंद्र, पद्म सिंह व मोहन निवासी का नगला मियां थाना एलाऊ जिला मैनपुरी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से अवैध असलहे, मोबाइल, कारतूस व ताले तोड़ने वाले औजार बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश शातिर है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें