माधौगढ़। अग्निहोत्री ट्रैवल्स स्लीवर बस रविवार शाम माधौगढ़ से दिल्ली जा रही थी। शिकोहाबाद के पास बस व ट्रक की टक्कर में दिल्ली जा रहे मीगनीं निवासी दंपति घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा इस हादसे में 22 लोग और घायल हुए हैं। बताते हैं कि चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मींगनी निवासी माताशरण याज्ञिक अपनी पत्नी रीना देवी (25) व पुत्री प्राची (4), संतोषी, साले रामराजा (18) पुत्र राजेश कुमार निवासी पिथऊपुर थाना जालौन के साथ रविवार रात माधौगढ़ से अग्निहोत्री ट्रैवल्स की स्लीपर बस से दिल्ली जा रहे थे। शिकोहाबाद के पास उनकी बस की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें माताशरण, रीनादेवी और साला रामराजा घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रीना देवी का शव सोमवार को मींगनी स्थित घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि माताशरण दिल्ली में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। दिवाली पर परिवार के साथ घर आया था।
महिला के घर के बाहर बैठीं महिलाएं।- फोटो : ORAI