कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैंथवां निवासी विक्रम सिंह (24) पुत्र रमेशचंद्र प्रजापति शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव से जालौन की ओर आ रहा था। रास्ते में ग्राम कुदरा के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
उधर से निकल रहे राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विक्रम के पिता रमेशचंद्र की भी मौत लगभग 10 वर्ष पूर्व एक एक्सीडेंट में हो गई थी।