आटा। ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक के पीछे भिड़ गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। हेलमेट लगाए होने से युवक की जान बच गई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के चमरसेना निवासी मुकेश सिंह (23) पुत्र रमेश मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल कालपी कोतवाली क्षेत्र के छोंक गांव आ रहा था। जब उसकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित संकट मोचन मंदिर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक के पीछे भिड़ गई। जिससे मुकेश घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। युवक हेलमेट लगाए था, जिससे सिर में गंभीर चोटें नहीं आई हैं।