फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक भिड़े, 15 घंटे जाम रहा हाईवे

Fri, 02 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी स्थित खानकाह केे पास लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी-कानपुर हाईवे स्थित खानकाह शरीफ पर गुरुवार की देर शाम कोहरे के कारण दो ट्रक भिड़ गए। इससे वहां भीषण जाम लग गया। चूंकि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पहले से ही रोड संकरा है इस कारण पुलिस को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। यात्री भूखे, प्यासे रात भर वहीं फंसे रहे। सुबह करीब
विज्ञापन


11 बजे भारी मशक्कत के बाद ट्रकों को किनारे हटाया गया। इसके बाद कोतवाल ईश्वर सिंह व सीओ सुबोध गौतम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को पास कराया। कालपी कोतवाली के खानकाह शरीफ के पास गुरुवार की रात करीब 7.30 बजे कोहरे केे कारण दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस कारण वहां पर भीषण जाम लग गया। रात के वक्त कोहरा अधिक

पड़ने केे कारण कुछ ही देर में जाम दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक लग गया। इससे पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ वाहन कालपी शहर केे अंदर से भी गुजारे, लेकिन आगे निकलने की होड़ में स्थिति और भयावह हो गई। आड़े-तिरछे फंसे वाहनों में रात भर ठंड से यात्री ठिठुरते रहे। वह आसपास होटल व ढाबों पर आग तापते
विज्ञापन


नजर आए। हालांकि इस दौरान दुकानदारों की चाय की बिक्री भी खूब हुई। भोर होने केे बाद भी जाम की स्थिति जस की तस रही। पुलिस ने भारी मशक्कत केे बाद क्रेन द्वारा दोनों ट्रकों को रास्ते से अलग किया, तब 15 घंटे बाद सुबह 11 बजे यातायात सामान्य हो सका।

चाय, नमकीन की खूब हुई बिक्री
जाम के दौरान रात भर हाईवे के होटल व ढाबा गुलजार रहे। चाय, समोसा की जमकर बिक्री हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। वहीं, जाम केे झाम में फंसे लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। झांसी निवासी यात्री दिलशाद, अफरोज, आफताब आदि ने बताया कि वह करीब 15 घंटे से जाम में फंसे हैं। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने चाय व समोसे के भी रेट बढ़ा दिए।

पुल ने भी बढ़ाई मुश्किल
यमुना नदी का पुराना पुल तकनीकी कमी के कारण पांच माह से आवागमन के लिए बंद चल रहा है। नए पुल से दौनो ओर से वाहन गुजर रहे है। नये पुल की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने से आए दिन जाम लगजाता है। वही फोरलेन के जनसंपर्क अधिकारी इं.डी.एन तिवारी का कहना है कि पुराने पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके बाद शीघ्र वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें