फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत, चालक की मौत

Tue, 16 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कार और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पुलिस को लेकर पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। पुलिस ने क्रे न से कार को हटवाया, तब
विज्ञापन


यातायात बहाल हो सका। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। औरैया जनपद के गांव मिहुती निवासी हर्ष चतुर्वेदी (23), अपनी बहन मोहनी(18), साथी संतोष अवस्थी (28) उनकी पत्नी इंदू (25) व ईशा (5) पुत्री संजय के साथ किराए की कार लेकर औरैया से झंासी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। कार दुबे (30) नामक युवक

चला रहा था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे जब कार उरई-झांसी हाईवे स्थित बड़ा गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लेग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक
विज्ञापन


सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने सभी को कानपुर रेफर कर दिया। वहीं मौके पर चालक दुबे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
विज्ञापन


लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें