फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा-इटौरा मार्ग पर ट्रक खराब, लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बे में जाम की समस्या और ट्रक खराब होने की घटना आम बात हो गई है। सोमवार को भी एक ट्रक खराब हो गया। इससे वाहनों की निकासी बंद हो गई और लंबा जाम लग गया। एक घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे आटा-इटौरा मार्ग से आ रहा ओवरलोड ट्रक आटा रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़े गड्ढे में जाकर खराब हो गया। कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन भी उसी गड्ढे में जाकर फंस गया। दोनों वाहनों के फंसने से जाम लगना शुरू हो गया। इटौरा मार्ग पर करीब एक घंटे में 100 से अधिक वाहन फंस गए। मिस्त्री को बुलाकर खराब ट्रक को ठीक कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कालपी हेमंत पटेल ने बताया कि जाम लगने की जानकारी नही है। आटा बस स्टैंड के गड्ढों को जल्द भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें