उरई। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या करने के मामले में आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की है। आरोपी अभी जिला कारागार में बंद है।
कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा निवासी बीए की छात्रा रोशनी अहिरवार की 17 मई को कदौरा थाना क्षेत्र के जमरोही गांव राज उर्फ आशीष ने एट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी लगातार जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रहा था। वहीं इस मामले में आरोपी राज के खिलाफ डीएम चांदनी सिंह ने लोक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। इससे पहले आरोपी के एक अन्य साथी हमीरपुर के बिंबार थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित उर्फ गोविंदा के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है।(संवाद)