फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे फौजी को ट्रक ने रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार फौजी को ट्रक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। वह राजस्थान में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे और इस समय छुट्टी पर घर आए थे। चौराहे पर फौजी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चौराहे पर ब्रेकर की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कोतवाल भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बघौरा बाईपास चौराहे पर रविवार की शाम पांच बजे ट्रक ने बाइक से जा रहे फौजी रामप्रकाश (46) पुत्र विश्राम सिंह यादव निवासी पाल सरैनी न्यामतपुर व हाल निवासी बघौरा को टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में पड़े फौजी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर ब्रेकर की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, चौकी प्रभारी अशोक वर्मा भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग 20 मिनट यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के बताया कि वह राजस्थान में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे। इस समय छुट्टी पर घर आए थे। बेटी आर्मी में नर्सेज कोर्स कर रही थी। पांच माह पहले उसकी भी मौत हो चुकी है। बेटा दलजीत पढ़ाई कर रहा है। उनका छोटा भाई नरेश भी फौज में है। फौजी की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी ने बताया ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
उधर, संवाद न्यूज एजेंसी ऊमरी के अनुसार, कस्बा निवासी पुष्पेंद्र सिंह राठौर की 8 वर्षीय पुत्री आभा को बाइक ने बलवीर के ढाला के पास टक्कर मार दी। इससे मासूम घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे बाइक चालक प्रेम सिंह निवासी कुठौंद को पकड़कर ऊमरी पुलिस चौकी को सौंप दिया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार नशे में धुत था। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए जालौन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें