फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडे़ ट्रक में घुसा ट्राला, चालक की मौत

Sat, 11 Jun 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से गोवा ट्रक की चेसिस लादकर जा रहा ट्राला शुक्रवार को देर रात एक होटल के सामने खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्राला के परखचे उड़ गए। सामने से आ रहे ट्रक की हेड लाइट से चालक की आंखें चौंधियाने से ये हादसा हुआ। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक
विज्ञापन


लगा रहा जाम ट्राला हटवाए जाने के बाद ही खुल सका। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मेवाड़ थाना के गंाव टिवडा स्थित जामा मस्जिद निवासी वशीर खां(51) ट्रक का ड्राईवर था। वह शुक्रवार को लखनऊ से ट्राला में ट्रक की चेसिस लादकर गोवा डिलेवरी देने जा रहा था। शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे जब ट्राला एट कस्बे के पास पहुंचा तो सामने से एक

ट्रक आ गया। इसकी हेडलाइट की रोशनी इतनी तेज थी कि चालक की आंखें चौंधिया गईं। इससे वह सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख सका। इससे ट्राला उसमें पीछे से जा घुसाष टक्कर
विज्ञापन


इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक वशीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर जाम लग गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्राला से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद क्रेन से ट्राला को हटवाया। तब करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान जाम में फंसे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें