फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंस गए लखीमपुर से आए मजदूर

विज्ञापन
जालौन में मजदूरों को राहत किस देते नायक तहसीलदार लखीमपुर के ध्यानार्थ -- फोटो नंबर-22- मजदूरों को रा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। लखीमपुर से नगर में मजदूरी करने आए 14 मजदूर लॉकडाउन के बाद यहां फंस गए हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गांव दिलावरपुर थाना मोहम्मदी निवासी बच्चू, सज्जो, लज्जो, हबीब, सोनिया, जान मोहम्मद, जीनत, शाहरुख, रुकसाना, मुस्ताक, सोएब, शबनम, अरबाज आदि ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आलोक कटियार को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व वे मजदूरी के लिए आए थे। तब से यहीं फंस कर रह गए हैं। अब भूख मरने की नौबत आ गई है। न तो उन्हें काम मिल पा रहा और न वे घर लौट पा रहे हैं। पीड़ितों ने नायब तहसीलदार से घर भिजवाने की गुहार लगाई। नायब तहसीलदार ने उन्हें घर भेजे जाने का आश्वासन देने के साथ ही उन्हें राहत सामग्री प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें