आटा। तहसील कालपी के ग्राम चमारी में शनिवार की सुबह गांव के बाहर चौराहे पर रखा 100 केबी का ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे आधे से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
चमारी गांव में 100 केबी का ट्रांसफार्मर से शनिवार को ओवरलोड के चलते फुंक गया, जिससे आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गांव में बिजली के साथ पानी का संकट भी खड़ा हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने गांव में ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले गांव में लगा छोटा 25 केबी का ट्रांसफार्मर पहले ही फुंका पड़ा है। अब बड़ा ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे गांव की सप्लाई ठप हो गई है। चमारी निवासी मंगलसिंह, सीताराम, रहवीस मोहम्मद, पुष्पेंद्र, अन्नू, शाहिल पांडे, छोटू, नीरज पांडे, मुन्ना, प्रेमसिंह का कहना है कि शीघ्र सप्लाई शुरू न कराई गई तो वह अधिकारियों का घेराव करेंगे।
अवर अभियंता जगदीश वर्मा ने बताया कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जानकारी मिली है, वर्कशॉप के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया, जल्द ही ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा।
बिजली को लेकर चमारी गांव के लोग नारेबाजी करते- फोटो : ORAI