फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब, 20 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कांजी हाउस के सामने मोहल्ला बापूसाहब में 400 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल होने में लगभग 20 घंटे का समय लग गया। लगभग 20 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से आसपास के दुकानदारों व घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में करीब 11 बजे बिजली गिरने से परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने अवर अभियंता नवीन कंजोलिया के साथ ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह की ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। दोपहर को ट्रांसफार्मर बिजली घर में आ गया। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सड़क खाली न होने के कारण देरी हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें