ट्रक के पहिये के नीचे पड़ी बाइक।
- फोटो : ORAI
कुठौंद(जलौन)। थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया मार्ग पर दौन गांव के पास बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने नाजुक हालत देखकर युवक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक पर पीछे बैठी बहन बाल-बाल बच गई।
कुठौंद क्षेत्र के ग्राम दौन निवासी अजय कुमार (18) पुत्र रमेश कुशवाहा ग्राम बरहा स्थित डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र है। जानकारों के मुताबिक वह शुक्रवार को बहन निराला के साथ बाइक से बरहा जा रहा था। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौन के पास जालौन-औरैया मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बहन निराला दुघर्टना में बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। लोगों ने हेल्पर को पकड़ लिया।