फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह से आठ घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Thu, 02 Mar 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि दिन की ट्रेनें रात में और रात वाली ट्रेनें दिन में पहुंच रही है। ट्रेनों के इंतजार में आरक्षण कराए यात्रियों की रात और दिन स्टेशन पर ही गुजर रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में नाराजगी है। बुधवार को बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) का बुधवार को उरई पहुंचने का समय सुबह 8:04 बजे का है। यह ट्रेन दोपहर 11:43 बजे पहुंची। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) सुबह 10: 38 बजे के स्थान पर सात घंटे देरी से शाम 5:20 बजे पहुंची। अंत्योदय एक्सप्रेस सुबह 9:32 बजे के स्थान पर दोपहर 12:49 बजे आई। गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 15089 भी दोपहर 2:51 बजे के स्थान पर 7: 46 बजे आई। इसी तरह मंगलवार की कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें आठ घंटे से ज्यादा देरी से उरई आई।
गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस 15023 शाम 7: 23 बजे के स्थान पर रात 1:17 मिनट पर उरई पहुंची। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15066) शाम 5:33 बजे करीब सात घंटा देरी से रात 12:47 बजे पहुंची। गोरखपुर से मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस शाम 4:37 बजे के स्थान पर करीब आठ घंटा देरी से 12:48 बजे आई। बरौनी से ग्वालियर मेल (11124) भी 2: 31 बजे के स्थान पर सवा आठ घंटे देरी से 11: 06 बजे आई। राप्ती सागर एक्सप्रेस 2:51 बजे के स्थान पर रात 12:10 बजे उरई आई। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रात आठ बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद आई। इससे झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, मुंबई आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रैक में कई जगह काम के चलते ट्रेनें देरी से आ रही है। जल्द ही काम समाप्त होने के बाद ट्रेनों का रूटीन सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें