फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलखंड पर मरम्मत कार्य से ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण शनिवार को कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के लगातार विलंबित होने से उनकी आगे की यात्राएं भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) सबसे अधिक विलंबित हुई। यह ट्रेन छह घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07075) भी दो घंटे 15 मिनट देरी से आई। उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) एक घंटा 55 मिनट विलंब से चली। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस (11080) एक घंटा 41 मिनट देरी से पहुंची। बनारस से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01074) भी एक घंटा 12 मिनट विलंब से आई। यात्रियों को प्लेटफार्मों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों की दूसरी ट्रेनों और अन्य परिवहन साधनों से आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। इससे यात्रियों को भविष्य में होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें