फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट आईं ट्रेनें, लंच पैकेट पाने को लगी भीड़

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लंच पानी के लिए टूट पड़े श्रमिक मजदूर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी दो ट्रेनें आईं। हालांकि इन दोनों ट्रेनों को रविवार रात आना था पर देरी से ट्रेनें सोमवार की सुबह आई। इन दोनों ट्रेनों से 427 प्रवासी कामगार आए। इनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। फिर 15 रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। जैसे ही स्टेशन पर ट्रेनें रुकी तो कुछ लोग खानपान सामग्री बांट रहे थे। खानपान सामग्री बंटते देखकर यात्रियों को हुजूम लग गया। समाजसेवियों को भोजन वितरण में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार आंध्र प्रदेश के नंबुरु से हरदोई जाने वाली श्रमिक स्पेशल को रविवार की रात 10 बजे उरई स्टेशन पर आना था पर यह ट्रेन करीब सवा पांच घंटे देरी से चलकर सोमवार की तड़के 3.18 बजे उरई स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से 48 बच्चों समेत 219 प्रवासी कामगार उतरे। वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के कटप्पा से देवरिया सदर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी बारह घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से रविवार की रात आठ बजे आना था लेकिन यह ट्रेन सोमवार सुबह 8.24 बजे उरई स्टेशन आई। इसमें 58 बच्चों समेत 208 प्रवासी उतरे। यह सभी प्रवासी कामगार जालौन के अलावा चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा और औरैया जनपदों के थे। इन सभी को 15 रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर भेजा गया। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम के प्रबंधक रवींद्र सिंह, इंद्रेश दीक्षित, नरेंद्र, मनीष गुप्ता ने संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के कार्यकर्ताओं की मदद से प्रवासी कामगारों को छोले, पूड़ी और पुलाव वितरित किया। इसके साथ ही 500 पानी का बोतल भी वितरित कीं।
स्टेशन प्रबंधक को पांच पीपीई किट दी
उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्टेशन स्टाफ के लिए 5 पीपीई किट स्टेशन प्रबंधक एपी वर्मा को सौंपी। विधायक ने कहा कि रेल कर्मी भी कोरोना योद्धा बनकर काम कर रहे है। उनकी सुरक्षा के लिए यह किट दी गई है। स्टेशन प्रबंधक ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों को खिलाई वेज बिरयानी
उरई। ईद पर समाजसेवियों ने ट्रेन पर आ रहे प्रवासियों को वेज बिरयानी, हलवा खिलाया गया। यात्रियों ने भी ताली बजाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान इमरान उल्ला, फिरोज, आरिफ खान, असलम, चांद पेंटर, तालिब, सानू, कल्ला, नौशाद आदि रहे।
हाईवे पर प्रवासियों को दिया भोजन पानी
उरई। करसान रोड पटेलनगर निवासी युवाओं ने आटा टोल प्लाजा पर मुंबई, गुजरात आदि जगहों से आने वाले प्रवासी कामगारों को राशन सामग्री वितरित की। आफताब आलम, सलमान मंसूरी, मुकीम, अजहर, आफाक, शहजाद, शाहरुख आदि रहे।

रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों को भोजन बांटने के बाद खड़े समाजसेवी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें